बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

23 Mar 2026 11:42:53
Accident


बेंगलुरु, 23 मार्च (हि.स.)। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के हुए हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि केरलम के एक निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस केरलम से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर जिले के चन्नापटना तालुक के पुट्टप्पनदोड्डी के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चार यात्रियों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान केरलम निवासी मोहम्मद परान (22), रफीज (45) तथा बेंगलुरु निवासी राशीद (45) और साकिर (27) के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है चालक को झपकी आ गई हो। दुर्घटना में कई यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

Powered By Sangraha 9.0