मणिपुर : यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 कैडर गिरफ्तार, हथियार और नकदी जब्त

23 Mar 2026 12:49:53
मणिपुरः हथियार, वाहन, नकदी एवं आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार 14 यूएनएलएफ (कोइरेंग) कैडर


इंफाल, 23 मार्च (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस थानांतर्गत हाओखोंग क्षेत्र में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ - कोइरेंग) से जुड़े 14 कैडरों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने साेमवार काे बताया गया है कि रविवार को पकड़े गए कैडरों की पहचान इंफाल पश्चिम के खुंबोंग माखा लीकाई के नामीराकपम कोंडुम मैतेई उर्फ लन्हेइबा (46), बिष्णुपुर के चेयरन लींगांगताबी के सोरोखैबम रोसेश उर्फ कांगलेइपुबा उर्फ किलो-आई (43), बामाओन लीकाई मांगे मखोंग, इंफाल पूर्व के ताखेलचांगबम राजेंद्रो शर्मा उर्फ खाबा (59), खुरई चिंगंबम लीकाई, इंफाल पूर्व के येलम रतन सिंह उर्फ खंबा (54); कुम्बी हाओटक, बिष्णुपुर के अहनथेम रतन मैतेई उर्फ शिरोई (30); खुरई थोंगम लीकाई, इंफाल पूर्व के सोयम संजीव (42); कोडोमपोकपी ममंग लीकाई, इंफाल पश्चिम के तोइजम करजीत सिंह (20); नगामुखोंग, थौबल के पुखरीहोंगबाम नोंगसाबा मैतेई उर्फ लाईदाबा (18); ताओबुंगखोक अवांग लीकाई, इंफाल पश्चिम के कंघुजम माइसन मैतेई (17); न्यू कीथेलमनबी अवांग लीकाई, इंफाल पश्चिम के थौदाम मुना मैतेई उर्फ इनाओ (19); खुरई कोनसम लीकाई, इंफाल पूर्व के कोनसम बेबेटो मैतेई (28); कुम्बी हाओटक, बिष्णुपुर के वाहेंगबाम संतोष मैतेई (19); कोडोमपोकपी ममांग लीकाई, इंफाल पश्चिम के क्षेत्रिमायुम डिक्सन सिंह (19) और इंफाल पूर्व के ताखेल ममांग लीकाई के चिंगखम रोमेश सिंह उर्फ याईफाबा (30) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो इंसास राइफलें, आठ इंसास लाइट मशीन गन मैगजीन, पांच इंसास राइफल मैगजीन और इंसास गोला-बारूद के 100 राउंड बरामद किए गए। इसके अलावा, एक लाख की नकदी, 12 मोबाइल फाेन, पांच हेलमेट, पांच बैकपैक और चार चार-पहिया वाहन भी जब्त किए गए।

अधिकारियों ने संकेत दिया कि इन गिरफ्तारियों से इंफाल घाटी के कुछ हिस्सों और आस-पास के इलाकों में इस समूह के स्थानीय नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है। गिरफ्तार किये गए लोगों से इस समय पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी भूमिका और हाल की गतिविधियों से उनके संभावित संबंधों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Powered By Sangraha 9.0