लेबनान पर हमले जारी रहने तक इजराइल से बातचीत नहीं: हिज़्बुल्लाह प्रमुख

25 Mar 2026 20:36:53

बेरूत, 25 मार्च (हि.स.)। लेबनान में जारी हमलों के बीच हिज़्बुल्लाह के प्रमुख नाइम क़ासिम ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में इजराइल के साथ किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है।

क़ासिम ने कहा कि जब तक लेबनान पर हमले जारी हैं, तब तक वार्ता करना “जबरन आत्मसमर्पण” के समान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल की शर्तों के अनुरूप हथियारों को सीमित करने की मांग देश की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में बातचीत करना, जब एक पक्ष लगातार हमले कर रहा हो और क्षेत्र पर कब्जा बनाए हुए हो, पूरी तरह अस्वीकार्य है।

हिज़्बुल्लाह प्रमुख ने संकेत दिया कि यदि संघर्ष और बढ़ता है, तो संगठन के लड़ाके 'बिना किसी सीमा के' जवाब देने के लिए तैयार हैं।

माना जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के इस बयान से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है तथा कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं फिलहाल कमजोर होती दिख रही हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0