
रायपुर 25 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मांडविया आज नई दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम छह बजे साइंस कॉलेज परिसर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करने के बाद रात दस बजे नई दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल