भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने श्रीराम लला के किये दर्शन

26 Mar 2026 18:39:53
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रामजन्मभूमि में दर्शन किया


अयोध्या, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा से सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर श्री रामजन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला के दर्शन किये। दर्शन पूजन के समय सांसद के परिवारिक सदस्य और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यहां राम नगरी पहुंचने पर सांसद तेजस्वी सूर्या का रामायण होटल में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने स्वागत किया। सूर्याअपने पारिवारिक सदस्यों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर सांसद सूर्या ने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण के आदर्श ही देश की एकता का आधार हैं। पिछली यात्रा की तुलना में मंदिर को अधिक भव्य और विकसित बताया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना करने के साथ ही मंदिर ट्रस्टकी ओर से श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतज़ामों की भी प्रशंसा की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दौरे पर सूर्या ने कहा कि राम मंदिर सभी का है और सभी नेताओं को दर्शन के लिए आना चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उन्हें अपनी लिखी पुस्तक ह्रदय में राम भेंट की।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Powered By Sangraha 9.0