दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का शानदार प्रदर्शन, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

26 Mar 2026 11:09:53
रणवीर सिंह - फोटो सोर्स एक्स


निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म ने सबसे तेज 1,000 करोड़ के क्लब में जगह बनाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले इसकी पहली किस्त 'धुरंधर' ने एक हफ्ते में 207 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन सीक्वल ने उसे काफी पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 47.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ एक हफ्ते में इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 1,000 करोड़ का आंकड़ा बेहद कम समय में पार कर लिया है और 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ सबसे तेजी से इस क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

फिल्म अब सर्वकालिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है और इसकी नजर 'कल्कि 2898 एडी' के रिकॉर्ड पर है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,042.25 करोड़ रुपये है।

वहीं, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट का सामना कर रही है। फिल्म ने सातवें दिन महज 1.14 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 65.74 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर इसके कलेक्शन में कुछ उछाल देखने को मिल सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0