अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट : यथार्थ और उस्मान बने मैन आफ द मैच

26 Mar 2026 14:18:53
मैन ऑफ द मैच बने यथार्थ ट्रॉफी के साथ


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एमपीएस के मैदान पर गुरुवार को पहला मुकाबला सैंट पाल क्रिकेट अकैडमी और द आर्यांश क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया और दूसरा मैच रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी और एमपीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच हुआ।

पहला मैच सेंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 93 रन से जीता। इसमें मैन ऑफ़ द मैच यथार्थ व्यस्त को चुना गया। दूसरा मैच रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने 26 रन से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच मोहम्मद उस्मान को चुना गया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया डीएसए मुरादाबाद एवं अवस्थी मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को ग्रुप ए के दो मुक़ाबले खेले गये।

पहला मुक़ाबला सैंट पाल क्रिकेट अकैडमी और द आर्यांश क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी 18.3 ओवर में 168 रन बनाकर आलआउट हो गई। 11.5 ओवर में मात्र 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी के लिए यथार्थ व्यस्त ने शानदार 5 विकेट चटकाए इसके अलावा अभिमन्यु ने 2 व मशी उल आज़म और रैयान ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह यह मुक़ाबला सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 93 रन से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच यथार्थ व्यस्त को चुना गया।

दूसरा मुक़ाबला रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी और एम पी एस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। लक्ष का पीछा करते हुए एम पी एस क्रिकेट अकैडमी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज़ 145 रन ही बना पाई। टीम के लिए मोहम्मद नादिर ने 56 व विशुदीप ने 35 रन बनाए। इस तरह यह मुक़ाबला रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने 26 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद उस्मान को चुना गया।

अम्पायर की भूमिका में रईस अहमद व शमशाद अल्वी रहे। कमेंट्री नज़ाकत अली ने की। स्कोरर चन्द्र प्रताप रहे। मैच के दौरान डी एस ए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन, मिर्जा दानिश आलम, सलीम ख़ान आदि रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0