जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम का मनाया जन्मोत्सव, सूर्य की किरण ने किया मस्तकाभिषेक

27 Mar 2026 13:20:53
राम मंदिर सूर्य तिलक


राम मंदिर सूर्य तिलक


राम मंदिर सूर्य तिलक


अयोध्या, 27 मार्च (हि.स.)। पूरे भारत सहित उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी रामनवमी का पर्व बड़े उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर ठीक दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक जन्म मनायागया। श्रीराम के जन्म होने के बाद आरती उतारी गई। सूर्य की किरण ने श्रीरामलला का मस्तकाभिषेक किया और उसके बाद प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। श्रीजन्मभूमि मंदिर में श्रीराम का जन्म होते ही पूरी अयोध्या में जमकर पटाखे छूटे। राम जन्मोत्सव पर पूरी अयोध्या में अभूतपूर्व उत्साह दिखा है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होने के अयोध्या पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर के मुख्य मार्ग पर संतों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Powered By Sangraha 9.0