पूजा-पाठ के बाद अपने सरकारी आवास में रहने पहुंचे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह

27 Mar 2026 22:43:53
सरकारी निवास में प्रवेश से पहले पूजा करते प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह


काठमांडू, 27 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने शुक्रवार शाम पूजा-अर्चना करने के बाद आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास बालुवाटार में प्रवेश कर लिया। बालुवाटार स्थित अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री शाह धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद आवास पर पहुंचे हैं।

इससे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने दिन में राष्ट्रपति कार्यालय शीतल आवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद आधिकारिक आवास खाली कर दिया था।

बालेन्द्र शाह ने शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0