(अपडेट) कौशाम्बी : ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप, आठ की मौत व 20 घायल

27 Mar 2026 18:30:53
घटना से संबंधित फोटो


प्रयागराज में मुंडन कराकर लाैट रहा था परिवार और अन्य

कौशाम्बी, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन पीछे से ट्राले में घुस जाने से आठ यात्रियों की मौत हाे गई है। इसके अलावा बीस लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतकाें की पहचान करने में जुटी है।

इस संबंध में सिराथू सामुदायिेक केंद्र पर कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन में एक परिवार कुछअन्य लाेगाें के साथ प्रयागराज में किसी बच्चे का मुंडन करा कर पिकअप वाहन से लाैट रहा था। तभी डोरमा गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आगे जा रहे एक ट्राला में उनका पिकअप वाहन घुस गया। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे में आठ लाेगाें की माैत हुई है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे में घायल बीस लाेगाें का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि पिकअप में 28 लाेगाें के सवार हाेने की सूचना मिली है। जाे फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र स्थित बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उन्हाेंने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। मृतकाें की शिनाख्त की जा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार

Powered By Sangraha 9.0