एनएचएआई ने जयपुर बाईपास पर पुल और अंडरपास निर्माण का दिया ठेका, 130.65 करोड़ की परियोजना

28 Mar 2026 16:40:53
एनएचएआई ने हाईवे निर्माण के लिए मजार की दो मीनारें हटाईं


नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित जयपुर बाईपास पर यातायात सुधार के लिए 130.65 करोड़ रुपये की लागत से पुल और अंडरपास निर्माण का कार्य मारुति इन्फ्राक्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा है।

एनएचएआई ने बताया कि इस परियोजना के तहत दो अंडरपास बनाए जाएंगे। एक दिल्ली से मानसरोवर जाने वाले यातायात के लिए और दूसरा मानसरोवर से दिल्ली आने वाले वाहनों के लिए होगा। इसके अलावा दो ऊपरी पुल भी बनाए जाएंगे, जिससे जयपुर-अजमेर और अजमेर-दिल्ली दिशा का यातायात बिना रुके गुजर सकेगा।

यह जंक्शन जयपुर का अत्यधिक व्यस्त मार्ग है, जहां दिल्ली, अजमेर और शहर के प्रमुख क्षेत्रों के बीच भारी यातायात चलता है। मौजूदा व्यवस्था में सिग्नल पर रुकना पड़ता है, जिससे जाम, समय की बर्बादी और ईंधन की खपत बढ़ती है।

इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद जंक्शन पर यातायात सुगम होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह परियोजना क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद करेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0