(अपडेट) एसीएम और पीएम कैडर के तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

28 Mar 2026 19:24:53
(अपडेट) एसीएम व पीएम कैडर के तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


कांकेर, 28 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार काे तीन नक्सलियों एसीएम राधिका कुंजाम, एसीएम संदीप कड़िया एवं पीएम रैनू पद्दा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली कैडरों ने कुल तीन हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिसमें दाे एसएलआर तथा एक .303 राइफल शामिल हैं।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज तीन माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्हाेंने बताया कि पुनर्वास के लिए आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Powered By Sangraha 9.0