नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित के खिलाफ 100 से ज़्यादा आनलाइन शिकायतें दर्ज

28 Mar 2026 19:57:53

मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात के विरुद्ध पुलिस की एक खास हेल्पलाइन पर 100 से ज़्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से लगभग 70 फीसदी शिकायतें महिलाओं की हैं। साथ ही सहकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में अब तक १० मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दो मामले धोखाधड़ी के हैं। इन मामले की छानबीन जारी है।

इन मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपित ने करीब दो सौ ज्यादा महिलाओं के साथ गुंगी की दवा खिलाकर दुष्कर्म करता था। इसलिए पुलिस ने इस मामले की पीडि़त महिलाओं के लिए एक खास हेल्पलाइन जारी की थी और पीडि़त महिलाओं को इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की अपील की थी। इसी वजह इस हेल्पलाइन १०० से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

आरोपित द्वारा पीडि़तों में पहले डर का माहौल था। इसका कारण आरोपित के राजनीतिक पहुंच के साथ ही प्रशासनिक संरक्षण से पीडि़त पहले मूकदर्शक बने थे, जब पुलिस ने कार्रवाई शुरु की है, तो पीडि़तों ने भी शिकायत देना शुरु कर दिया है। इन सभी मामलों की छानबीन एसआईटी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Powered By Sangraha 9.0