अमित शाह ने असम चुनाव पर नेताओं से चर्चा की

29 Mar 2026 09:32:53
Union Home minister Amit Shah Holding a Key Meeting at Assam BJP Office Ahead of Assembly Polls.


गुवाहाटी, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकऔर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार रात असम दौरे के दौरान राज्य भाजपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।

शाह असम विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार को गति देने के उद्देश्य से शाह राज्य में पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इसके साथ ही उन्होंने आर्य विद्यापीठ कॉलेज से नेपाली मंदिर तक आयोजित एक रैली में भी भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली के बाद शाह ने राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सांसद प्रदान बरुवा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में चुनाव प्रचार की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी चुनाव में भाजपा गठबंधन की मजबूत जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की गई।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0