नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी व स्काईलाइन स्पोर्ट्स की टीमें विजई

29 Mar 2026 20:57:53
अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते अतिथि।


मुरादाबाद, 29 मार्च (हि.स.)। अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को छठे दिन ग्रुप बी के दो मुक़ाबले खेले गये। पहला मुकाबला रामपुर क्रिकेट अकैडमी और नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी के बीच और दूसरा मुकाबला स्काईलाइन स्पोर्ट्स और दुर्गा क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की व स्काईलाइन स्पोर्ट्स ने 136 रन से मैच जीत लिया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायरेक्टर व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पहले मुकाबले में रामपुर क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। टीम के लिए गुरु ने नाबाद 49 व गगन विर्क ने 28 रन बनाए। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी के लिए ग़ेंदबाज़ी में मोहम्मद तहज़ीब, आयुष सिंह और प्रियांशु गौतम ने 2-2 व अमान सिद्दीकी और अक्षु बाजवा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने 14.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए अक्षु बाजवा ने 44, क़ासिम सैफ़ी ने नाबाद 30 व मौहम्मद कैफ़ ने नाबाद 24 रन बनाए। रामपुर क्रिकेट अकैडमी के लिए विजय पंछी और गगन विर्क ने 2-2 व अमित चौहान ने 1 विकेट लिया। इस तरह यह मुक़ाबला नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने 5 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अक्षु बाजवा को चुना गया।

दूसरा मुक़ाबला स्काईलाइन स्पोर्ट्स और दुर्गा क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्काईलाइन स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 274 रन बनाए। टीम के लिए अकीब अंसारी ने ताबड़तोड़ 45 बॉल पर 94, मिर्ज़ा दानिश आलम ने 50, रोहित कुमार ने 46 व कार्तिक सिद्धू ने नाबाद 44 रन बनाए। दुर्गा क्रिकेट अकैडमी के लिए गेंदबाज़ी में शाहनवाज अली ने 3 व मौहम्मद कौनैन और अब्दुल वहाब ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए दुर्गा क्रिकेट अकैडमी 19 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मौहम्मद सायम ने 36, मोनू यादव और हर्ष सिंह ने 21-21 व मौहम्मद कौनैन ने 20 रन बनाये। स्काईलाइन स्पोर्ट्स के लिए सोनू सैनी ने 3 व उमैर अहमद और मोहम्मद शुएब ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मैच स्काईलाइन स्पोर्ट्स ने 136 रन से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच अकिब ख़ान को चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0