पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को जमानत देने से नेपाल सुप्रीम कोर्ट का इंकार

30 Mar 2026 17:03:53
पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक पुलिस हिरासत में


काठमांडू, 30 मार्च (हि.स.)। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश कुमार रेग्मी की अध्यक्षता वाली पीठ ने आज लेखक की जमानत के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर कारण बताओ (शो-कॉज) आदेश जारी किया है, लेकिन इससे लेखक की तत्काल रिहाई की संभावना कम हो गई है।

यह याचिका लेखक की पत्नी यशोदा लेखक ने दायर की थी, जिसमें उनकी हिरासत को अवैध बताते हुए चुनौती दी गई थी। याचिका में प्रधानमंत्री तथा सिंहदरबार स्थित मंत्रिपरिषद सचिवालय को प्रतिवादी बनाया गया था।

जेन जी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने की जिम्मेदारी बताते हुए शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री लेखक को गिरफ्तार किया गया था। गठित न्यायिक आयोग ने ओली और लेखक को मुख्य दोषी बताते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0