
काठमांडू, 30 मार्च (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने सोमवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
यूएमएल के सचिव महेश बस्नेत ने माइतीघर में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेता और कार्यकर्ताओं से अपील की थी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निरंकुश तरीके से आगे बढ़ने का आरोप लगाया है। ओली की गिरफ्तारी के दिन शनिवार से ही एमाले लगातार प्रदर्शन कर रही है।काठमांडू के माइतीघर मण्डला से शुरू हुआ प्रदर्शन अब नए बानेश्वर स्थित एभरेष्ट होटल के सामने पहुंच गया है। आज का प्रदर्शन यूएमएल की बागमती प्रदेश इकाई के आह्वान पर किया गया है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने 'प्रतिशोध की राजनीति बंद करो', 'अध्यक्ष ओली को रिहा करो' जैसे नारे लगाए। ओली की गिरफ्तारी के दिन शनिवार से ही एमाले लगातार प्रदर्शन कर रही है। ओली को जेनजी आंदोलन के दौरान की घटनाओं में प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदार ठहराते हुए जांच आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसी केे आधार पर पिछले शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास