दिल्ली मेट्रो पोस्टर मामले में आतंकी संगठन का कथित संचालक गिरफ्तार

30 Mar 2026 11:01:53
सांकेतिक


नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चर्चित मेट्रो पोस्टर मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े मॉड्यूल के कथित संचालक शबीर अहमद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शबीर अहमद लोन हाल ही में सामने आए मेट्रो पोस्टर प्रकरण में सक्रिय आतंकी गिरोह का संचालन कर रहा था। जांच में पता चला है कि वह गिरोह के सदस्यों को निर्देश देने और उनकी गतिविधियों का समन्वय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

Powered By Sangraha 9.0