दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आधिकारिक आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

04 Mar 2026 21:19:53
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता


नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने यहां अपने आधिकारिक आवास (एबी-9, तिलक मार्ग) पर बुधवार को होली के पावन अवसर पर कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली के नागरिकों से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गुप्ता ने सभी नागरिकों के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज में आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा एक उन्नत और सर्वसमावेशी दिल्ली के निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0