रश्मिका–विजय ने फैंस को दी सरप्राइज दावत, अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीता

04 Mar 2026 12:46:53
रश्मिका–विजय - फोटो सोर्स एक्स


शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने न सिर्फ फैंस से मुलाकात की, बल्कि उन्हें अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवविवाहित जोड़ा अपने चाहने वालों के साथ समय बिताता नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने अपने फैंस के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन किया।

यह आयोजन 3 मार्च को हैदराबाद में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया था और प्रवेश द्वार पर 'विरोश' लिखा हुआ था, जो इस जोड़ी के लिए फैंस की ओर से दिया गया लोकप्रिय नाम है। समारोह के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें भी कीं, जिससे माहौल और भी खास बन गया।

वीडियो में रश्मिका और विजय की सादगी और अपनापन साफ झलकता है। फैंस के मुताबिक, दोनों ने पूरे दिल से अपने चाहने वालों का स्वागत किया और उनके साथ यादगार पल बिताए। रिसेप्शन से पहले आयोजित इस मिलन समारोह ने एक बार फिर इस जोड़ी को फैंस के और करीब ला दिया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0