आध्यात्मिक पुनरुत्थान ही सभ्यता का पुनर्जागरण: उपराष्ट्रपति

05 Mar 2026 20:11:53
Vp


बेलगावी, 05 मार्च (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के बेलगावी ज़िले के येदूर स्थित श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर में राजगोपुरम, कलशारोहण और महाकुंभाभिषेक समारोह का उद्घाटन पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इसे आध्यात्मिक पुनरुत्थान और सभ्यता के पुनर्जागरण का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने वीर-शैव लिंगायत परंपरा की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परंपरा ने आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत की आध्यात्मिक दृष्टि प्रकृति और प्रत्येक मानव में दिव्यता को देखने की प्रेरणा देती है, जो हमारी संस्कृति की विशेषता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश का विकास और उसकी परंपरा एक-दूसरे के पूरक होने चाहिए। पवित्र स्थलों का पुनरुद्धार सांस्कृतिक आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्स्थापित करने का माध्यम है।

समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, मठाधीश, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

Powered By Sangraha 9.0