नेपाल : ओखलढुंगा जिले एक केंद्र में मतदान का बहिष्कार

05 Mar 2026 10:52:53
मतदान केंद्र पर एक भी मतदाता नहीं पहुंचा


काठमांडू, 05 मार्च (हि.स.)। नेपाल के ओखलढुङ्गा जिला की मानेभञ्ज्याङ गाउंपालिका वार्ड नंबर 7 के स्थानीय निवासियों ने चुनाव में मतदान करने से इनकार कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्रादेशिक अस्पताल निर्माण की मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताते हुए सामूहिक रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। यह जानकारी ओखलढुङ्गा के प्रमुख जिला अधिकारी मेखबहादुर मंग्राती ने दी। प्रमुख जिला अधिकारी के अनुसार, इस वार्ड में स्थित एक मतदान केन्द्र में कुल 701 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही प्रांतीय अस्पताल निर्माण के लिए 165 रोपनी से अधिक जमीन प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0