इतिहास के पन्नों में 07 मार्च : अंतरिक्ष इतिहास का अहम दिन, जब केप्लर दूरबीन ने खोले नए ग्रहों के रहस्य

06 Mar 2026 06:08:53
सांकेतिक।


07 मार्च अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। 2009 में इसी दिन दुनिया की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीनों में से एक केपलर स्पेश टेलीस्कोप को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। इस मिशन ने ब्रह्मांड में ग्रहों की खोज के तरीके को ही बदल दिया और वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल के बाहर मौजूद हजारों ग्रहों के बारे में जानकारी दी।

नाशा द्वारा संचालित केप्लर मिशन का उद्देश्य उन ग्रहों को खोजना था जो हमारे सौरमंडल से बाहर मौजूद हैं। केप्लर को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वह सूर्य की परिक्रमा करते हुए दूर-दराज के तारों की रोशनी का अध्ययन कर सके। यह दूरबीन तारों की चमक में आने वाली बेहद छोटी गिरावट को रिकॉर्ड करती थी। जब किसी तारे के सामने से कोई ग्रह गुजरता है तो उसकी रोशनी थोड़ी कम हो जाती है। इसी तकनीक से केप्लर ने हजारों नए ग्रहों का पता लगाया।

केप्लर दूरबीन की मदद से वैज्ञानिकों ने हजारों नए एक्सो-प्लेनेट की खोज की। एक्सोप्लैनेट ऐसे ग्रह होते हैं जो हमारे सोलर सिस्टम के बाहर किसी अन्य तारे की परिक्रमा करते हैं। इन खोजों ने यह समझने में मदद की कि ब्रह्मांड में ग्रह बहुत आम हैं और कई ग्रह ऐसे भी हो सकते हैं जहां जीवन की संभावना मौजूद हो।

केप्लर की खोजों में कुछ ऐसे ग्रह भी सामने आए जिन पर पृथ्वी की तुलना में कई गुना अधिक पानी मौजूद हो सकता है। इन ग्रहों को “वॉटर वर्ल्ड” भी कहा जाता है।

इन खोजों ने वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद की कि ब्रह्मांड में जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां केवल पृथ्वी तक सीमित नहीं हो सकतीं। केप्लर मिशन ने अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा दी और आज भी इसकी खोजें वैज्ञानिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1911 - हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।

1952 - वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। अपनी पीढ़ी के इस बेहतरीन बल्लेबाज को ‘मास्टर ब्लास्टर’ कहा गया।

1961 - गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 - इस्राइल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था।

1977 - पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए थे।

1987 - अमेरिका के मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल किया। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

2001 - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।

2002 - इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।

2003 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।

2006 - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।

2007 - भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।

2008 - त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।

2009 - प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।

2009 - नासा ने केप्लर दूरबीन लॉन्च की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई थी।

2010 - अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।

जन्म

1911 - अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार

1922 - रामप्रसाद शर्मा 'महर्षि' - भारत के प्रसिद्ध कवि थे।

1925 - रवीन्द्र केलकर - कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।

1934 - नरी कॉन्ट्रैक्टर - भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1939 - सैयद सिब्ते रजी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे हैं।

1949 - ग़ुलाम नबी आजाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।

1955 - अनुपम खेर - भारतीय अभिनेता।

निधन

1939 - दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।

1952 - परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।

1961 - गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।

1988 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2012 - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0