इतिहास के पन्नों में 09 मार्च : अंतरिक्ष, राजनीति और संगीत जगत के पुरोधाओं का जन्मदिन

08 Mar 2026 06:18:53
इतिहास में 09 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रमुख हस्तियों के जन्म के कारण खास माना जाता है। इसी दिन 1934 में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले मानव यूरी गागरिन का जन्म हुआ था। यह


इतिहास में 09 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रमुख हस्तियों के जन्म के कारण खास माना जाता है। इसी दिन 1934 में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले मानव यूरी गागरिन का जन्म हुआ था। उन्होंने 1961 में अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान भरकर मानव इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। उनकी इस उपलब्धि ने सोवियत यूनियन को अंतरिक्ष की दौड़ में यूनिइटेड स्टेट से आगे कर दिया और गागरिन अपने देश में राष्ट्रीय नायक बन गए।

09 मार्च का दिन भारतीय हस्तियों के लिए भी खास है। इसी दिन 1956 में प्रसिद्ध राजनयिक और राजनेता शशि थरूर का जन्म लंदन में हुआ था। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा है और बाद में भारतीय राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

संगीत जगत में भी यह दिन खास है। प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी 09 मार्च को ही हुआ था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। इसके अलावा 1959 में इसी दिन बार्बी डॉल को पहली बार अमेरिकन टॉय फेयर में न्यूयॉर्क सिटी में पेश किया गया था। इसके बाद यह दुनिया भर की बच्चियों के बीच बेहद लोकप्रिय खिलौना बन गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1822 - न्यूयॉर्क के चार्ल्स ग्राहम द्वारा पहली बार नकली दांतों का पेटेंट।

1948 - एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1959 - दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1973 - उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

1986 - सैटेलाइट आधारित पहला टेलिफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1999 - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी, फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।

2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के खिलाफ इंटरपोल ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया।

2004 - पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2005 - थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।

2007 - ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।

2008 - गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

2008 - मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।

2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।

2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

जन्म

1864 - नारायण आप्टे - प्रख्यात मराठी लेखक।

1934 - यूरी गागरिन - सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री।

1941 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेजी साहित्यकार तथा अन्वेषक।

1951 - जाकिर हुसैन - मशहूर तबला वादक।

1956 - शशि थरूर - भारत के प्रसिद्ध राजनयिक।

1968 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1969 - हारमसजी पेरोशा मोदी - टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।

1971 - के. आसिफ - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक

1994 - देविका रानी - भारतीय अभिनेत्री।

1996 - अख़्तरुल ईमान - उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।

1997 - बी. जी. रेड्डी - मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।

2012 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

2023 - सतीश कौशिक - मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।

निधन

2023 - सतीश कौशिक - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्देशक और हास्य कलाकार।

2015 - पॉल कलानिथी - भारतीय-अमेरिकी न्यूरोसर्जन और 'व्हेन ब्रेथ बिकम्स एयर' के लेखक।

2012 - जॉय मुखर्जी - हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्देशक।

1997 - बेजवादा गोपाल रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1997 - द नोटोरियस बी.आई.जी. - अमेरिकी रैपर, जिनकी लॉस एंजिल्स में हत्या कर दी गई थी।

1968 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और व्यंग्यकार।

1941 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार और अंग्रेजी साहित्यकार।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0