टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

08 Mar 2026 18:55:53
फोटो


अहमदाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

खिताबी मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैककॉन्की की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को जगह दी है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं, क्योंकि हम यह बहुत अच्छा कर रहे हैं। फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Powered By Sangraha 9.0