
नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सोमवार को भाजपा की विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है।
इसी के साथ हरियाणा के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और ओडिशा के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दस राज्यों में 37सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। मतगणना उसी दिन होगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र (सात सीट), तमिलनाडु (छह), पश्चिम बंगाल और बिहार (पांच-पांच), ओडिशा (चार), असम (तीन), हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (दो-दो) तथा हिमाचल प्रदेश (एक) शामिल है। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी