हिजबुल्लाह ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को दी बधाई

09 Mar 2026 20:00:53

बेरूत/तेहरान, 09 मार्च (हि.स.)। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। उनकी नियुक्ति ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन के बाद की गई है।

हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि ईरान की एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद तेजी से नए नेतृत्व का चयन कर देश की राजनीतिक और धार्मिक व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने का काम किया है। संगठन ने इस प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का दबाव बना हुआ है। संगठन ने कहा कि वह ईरान के नए नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन दोहराता है तथा आगे भी इस दिशा में मजबूती से खड़ा रहेगा।

विश्लेषकों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में ईरान की क्षेत्रीय नीतियों और उसके सहयोगी संगठनों के साथ संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी रहेगी।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0