वाराणसी महापौर बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

01 Apr 2026 21:28:53
वाराणसी महापौर


-काशी में हुए 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप शानदार मेजबानी का मिला फल

बोले- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से वॉलीबॉल की नई प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना होगी प्राथमिकता

वाराणसी, 01 अप्रैल (हि.स.)। खेल प्रबंधन क्षमता और खेलो इंडिया विजन के प्रति समर्पण को देखते हुए वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई ) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से खेल जगत में हर्ष का माहौल है और इसे उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल के बढ़ते प्रभुत्व के रूप में देखा जा रहा है।

महापौर ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि काशी अब केवल संस्कृति ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व कर रही है। बता दें कि महापौर ने जनवरी माह में काशी ने 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की ऐतिहासिक मेजबानी की थी। उस समय महापौर ने आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी सफल प्रबंधन का प्रतिफल है कि अब महापौर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति मेरी नहीं, बल्कि काशी की खेल भावना की जीत है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम वॉलीबॉल को देश के कोने-कोने में लोकप्रिय बनाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0