अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग : फाइनल में भिड़ेंगी न्यू एरा और निंबस क्रिकेट एकेडमी

01 Apr 2026 20:00:53

देहरादून, 01 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग के सेमीफाइनल में निंबस क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी में 44 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाएं। जिसमें मंथन सैनी ने 52, पियूष चौहान व सर्जन रावत ने 33-33, कश्यप ने 37 रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस शर्मा ने तीन और दिव्यांग चौहान ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की टीम 22.2 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई। प्रतीक चौहान ने 18, दिव्यांश चौहान व स्मिथ सहगल ने 11-11 रन बनाएं। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के लिए प्रतीक लखेड़ा ने पांच और पीयूष चौहान ने तीन विकेट चटकाए।

डीआरएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर दूसरा सेमी फाइनल मैच निंबस क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 97 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले खेलते हुए निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 41 ओवर में आठ विकेट पर 241 रन बनाए। जिसमें विशाल पांडे ने 63, अमन प्रताप सिंह ने 55 और युवराज चौहान ने 27 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य राजभर ने चार और तुषार वर्मा ने दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम 35.2 ओवर में 144 रनों पर ढेर हो गई। मनन ने 47, अक्षत त्यागी ने 23, तुषार वर्मा ने 19 रन टीम के लिए जोड़े। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए प्रियांशु सिंह व अमन प्रताप सिंह ने तीन-तीन, अंकित व हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Powered By Sangraha 9.0