(अपडेट) वृंदावन में लुधियान के श्रद्धालुओं की नाव यमुना में पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शाेक

10 Apr 2026 18:59:53
एकत्र भीड यमुना किनारे


बचाव कार्य करते गाेताखाेर इंसेट में घायल काे उपचार हेतु ले जाती पुलिस


मथुरा, 10 अप्रैल (हि.स.)। लुधियाना पंजाब से वृंदावन आए 30 श्रद्धालुओं से भरी नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे में दस श्रद्धालुओं की माैत हाे गई। गाेताखाेराें की मदद से 15 लाेगाें काे बचा लिया है। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के याेगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

बताया गया कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से वृंदावन आया था। शुक्रवार लगभग तीन बजे यह लाेग नाव में बैठकर यमुना नदी में सैर कर रहे थे। तभी केसी घाट पर इन्हीं श्रद्धालुओं की एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। पुलिस और गोताखोरों ने नदी में डूबे लाेगाें काे बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। नाव पनटने की सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की खबर पर डीएम, एसएसपी और डीआईजी ने मौके पर जायजा लिया और गंभीर लाेगाें को अस्पताल पहुंचाया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

मथुरा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने वृंदावन नाव हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि कते हुए बताया कि पांटून पुल से टकराने के कारण नाव के पलटने की सूचना है। इस मामले में नाव में सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी ली जा रही है। इसके लिए नाव में सवार लोगों से बातचीत की जा रही है। 25 से 27 लोगों के नाव में सवार होने की बात कही जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत कार्य जारी है। एनडीआरएफ और सेना को भी बुलाया गया है। अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी का मुफ्त में इलाज कराया जायेगा। एसडीएम ऋतु सिरोही ने हादसे की वजह नाव पर ओवरलोड बताया। उन्होंने कहा कि नाव पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुखहादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हिन्दुस्थान समाचार

Powered By Sangraha 9.0