मणिपुर में कुकी और नगा उग्रवादी संगठनों के बीच मुठभेड़, बीएसएफ जवान की मौत

11 Apr 2026 08:46:53
Dead body शव


इम्फाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर के उखरूल जिले में कुकी और नगा उग्रवादी संगठनों के बीच हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना लिटान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोंगकोट चेपू इलाके में हुई, जहां दोनों उग्रवादी समूहों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 170वीं बटालियन के कांस्टेबल मिथुन मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0