सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

12 Apr 2026 14:41:53
प्रतीकात्मक


- एक सप्ताह में सोने के भाव में 1,910 रुपये तक की आई तेजी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चेन्नई में सोने के भाव में कल की तुलना में कमजोरी का रुख बना हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज शनिवार की तुलना में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 480 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। दूसरी ओर, तरह चांदी कीमत में कल की तुलना में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी नजर आ रही है।

सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आई मामूली गिरावट के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी आई। इस तेजी के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल हासिल करने में सफल रही।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0