केन्द्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को आएंगे मप्र, रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

12 Apr 2026 19:46:53
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)


भोपाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार, 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गडकरी 13 अप्रैल को दोपहर 02 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 02.20 बजे रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुचेंगे तथा यहां एनएच प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी शाम 05.10 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0