सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ 17 अप्रैल को खुलेगा, प्राइस बैंड 99–100 रुपये प्रति शेयर

13 Apr 2026 15:28:53
आईपीओ के लॉन्चिंग पर पूर्णकालिक निदेशक श्रीकुमार चत्रा, सुश्री सुजया मोघेपाध्य और अन्य


नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स)। सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 17 अप्रैल को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 21 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 99–100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर 29 अप्रैल को सूचीबद्ध होंगे।

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने सोमवार को बताया कि इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 99–100 रुपये प्रति शेयर तय है। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 1,105 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के मुताबिक आईपीओ शेयरों का आवंटन 24 अप्रैल तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जबकि सिटियस ट्रांसनेट यूनिट 29 अप्रैल से स्टॉक एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगी। सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, एम्बिट और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट आईपीओ के प्रबंधन के लिए लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इस इश्यू से होने वाली शुद्ध आय में से 1,000 करोड़ रुपये तक की राशि का उपयोग एसआरपीएल रोड्स प्राइवेट लिमिटेड और कुछ पहचाने गए प्रोजेक्ट एसपीवी जैसे त्रिशूर एक्सप्रेसवे लिमिटेड, जोराबट शिलांग एक्सप्रेसवे लिमिटेड, धोला इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और दिबांग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की सिक्योरिटीज के आंशिक या पूर्ण अधिग्रहण के लिए करेगी, जबकि शेष राशि का उपयोग सामान्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0