राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल से की वार्ता, समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

13 Apr 2026 20:21:53
हाई लेवल समिति ने श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल से की वार्ता,हर समस्याओं का निदान का दिया आश्वासन


नोएडा, 13 अप्रैल (हि.स.)। नाेएडा में विभिन्न कंपनियाें के श्रमिकाें के प्रदर्शनाें के बाद उपजी स्थितियाें से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्याें ने श्रमिक प्रतिनिधियों व संबंधित पक्षों के साथ के महत्वपूर्ण बैठक की है। समिति ने श्रमिकाें की समस्याओं काे सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया।

राज्य सरकार ने श्रमिकाें की समस्याओं के समाधान के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।साेमवार काे औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में श्रमिक प्रतिनिधियों व संबंधित पक्षों के साथ के महत्वपूर्ण बैठक हुई है। जिले गौतमबुद्ध नगर के सूचना निदेशक सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग, सदस्य सचिव श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश कानपुर सहित मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर व प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं । उन्होंने बताया कि बैठक में समिति ने जनपद की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, श्रमिक हितों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य वातावरण जैसी प्रमुख मांगें समिति के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि समिति ने सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए श्रमिकों को विश्वास दिलाया कि उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होगी और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक रूप से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें, ताकि औद्योगिक वातावरण में सौहार्द, विश्वास और स्थिरता बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Powered By Sangraha 9.0