
रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण की ओर से सोमवार को आयोजित मारवाड़ी बॉक्स क्रिकेट सीजन-1 का भव्य समापन बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सीजन में आठ टीमें मौजूद थे। टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में माइटी मैवरिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची रॉयल्स को पराजित कर विजेता का गौरव प्राप्त किया।
टीम के कप्तान आदित्य जैन के कुशल नेतृत्व में माइटी मैवरिक ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल,सुदृढ़ रणनीति एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रांची के उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि खेल में हार जीत मायने नहीं रखते, इसे आपसी भाईचारगी समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक आशीष मंगल, समर्थ तायल, सौरभ विजय ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
समापन समरोह में मुख्य रूप से उप महापौर नीरज कुमार,समाजसेवी पवन बजाज,श्री राम भारत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा,संरक्षक बीके विजय सरदार,अशोक सिंह,हरिप्रसाद,विजय माहेश्वरी युवा संगठन के विनय, मंत्री हेमंत महेश्वरी,दक्षिण शाखा के पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन,कृष्ण कुमार पिलानिया विनय नाहटा राम बंगार,मधु अग्रवाल,बिना शारदा,अनीता अग्रवाल ममता सुल्तानिया,राखी रामपुरिया निर्मला अग्रवाल सहित रांची शाखा के अध्यक्ष सचिव सहित प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar