उत्तराखंढ से मानसरोवर की यात्रा जल्द कर सकेंगे श्रद्धालु, दो सौ किमी सड़क निर्माण पूरा: गडकरी

14 Apr 2026 17:22:53
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।


दिल्ली–दून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन समाराेह काे गडकरी ने किया संबाेधितउत्तराखंड में करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य जारी: गडकरी

देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल और चीन से होकर जाना पड़ता था, लेकिन अब 52 सौ करोड़ रूपये की लागत से टनकपुर-पिथौरागढ़ होकर लिपुलेख तक मार्ग बनाया जा रहा है। 370 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट में से करीब 200 किमी.का कार्य पूरा हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर आयाेजित कार्यक्रम काे संबाेधित कररहे थे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने उत्तराखंड में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य जारी है। सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन सड़क का उद्घाटन जून में होगा, जबकि 1650 करोड़ रुपये की लागत से पौंटा साहिब से देहरादून फोरलेन मार्ग अगले महीने तक शुरू हो जाएगा। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई गति देगा। उन्हाेंने बताया कि 16 साै करोड़ रुपये की लागत से हरिद्वार ग्रीनफील्ड बाईपास फेज-1 अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा, जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश में जाम की समस्या कम होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी तरह 12 हजार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 825 किमी लंबी चारधाम सड़क परियोजना में 640 किमी.का काम पूरा हो चुका है। बताया कि 11 साै करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर अगस्त तक काम शुरू होगा। इसके अलावा 1050 करोड़ रुपये की लागत से 21 किमी लंबा रुद्रपुर फोरलेन बाईपास इस साल अक्टूबर तक और 936 करोड़ रुपये की लागत से 15 किमी लंबा काशीपुर बाईपास दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 716 करोड़ रुपये की लागत से 12 किमी लंबा देहरादून-झाझरा-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड अगले वर्ष अप्रैल तक और 745 करोड़ रुपये की लागत से भानियावाला-जौलीग्रांट से ऋषिकेश फोरलेन मार्ग अप्रैल 2028 तक पूरा होगा। साथ ही 8 साै करोड़ रुपये की लागत से श्रीनगर में टू-लेन बाईपास की डीपीआर तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 13 साै करोड़ की लागत से रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क कार्य दिसंबर 2026 से शुरू होगा। इसके साथ-साथ गंगोत्री धाम जाने के लिए 142 किमी का काम पूरा हुआ है और बाकी 100 किमी. का काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। यमुनोत्री धाम में 25 साै करोड़ की लागत से धरासू से यमुनोत्री तक 46 किमी. का काम पूरा हो चुका है और 30 किमी. का काम अप्रैल, 2028 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे और गोंविदघाट से हेमकुंड साहिब पर भी काम कर रही है। प्रदेश में अनेक जगहों पर टनल भी बनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके अलावा केंद्र सरकार केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे और हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट-हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं पर भी कार्य कर रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर टनल निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Powered By Sangraha 9.0