8 मई को प्राइम वीडियो पर आएगी 'लुक्खे'

14 Apr 2026 17:15:53
लुक्खे - फोटो सोर्स एक्स


अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज 'लुक्खे' की पहली झलक जारी कर दी है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। हिमांक गौर के निर्देशन में बनी यह 8 एपिसोड की म्यूजिकल-एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसे ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले तैयार किया गया है।

सीरीज की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मशहूर रैपर किंग अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जो 'एमसी बदनाम' के किरदार में नजर आएंगे। वहीं शिवांकित सिंह परिहार 'ओजी' की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के बीच की टक्कर, रंजिश और बदले की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है।

यह सीरीज 8 मई 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी और लक्ष्यवीर सिंह सरन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0