हरिद्वार कुंभ स्नान की तिथियां घोषित, मेष संक्रांति 14 अप्रैल 2027 को होगा प्रमुख अमृत स्नान

14 Apr 2026 18:56:54
हर की पैड़ी का प्रतीकात्मक चित्र


हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। धर्मनगरी में अगले वर्ष होने वाले कुंभ पर्व के स्नान की तिथियां कुंभ मेला प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। कुंभ का प्रमुख अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति पर होगा।

कुंभ में स्नान पर्व की तिथियों की जानकारी देते हुए कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि 14 अप्रैल 2027 को मकर संक्रांति के प्रमुख अमृत स्नान के अलावा महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को जबकि फागुन अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। उन्होंने बतायाकि इन तीन प्रमुख स्नान के अलावा 14 जनवरी 2027 मकर संक्रांति, 6 फरवरी 2027 मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 बसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा, 7 अप्रैल 2027 नव संवत्सर, 15 अप्रैल 2027 श्रीरामनवमी तथा 20 अप्रैल 2027 चैत्र पूर्णिमा को भी कुम्भ स्नान की तिथियां में शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Powered By Sangraha 9.0