
भारत के परिवहन इतिहास में 16 अप्रैल का दिन बेहद खास माना जाता है। इसी दिन वर्ष 1853 में भारतीय रेलवे की पहली यात्री ट्रेन ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी। यह ट्रेन तत्कालीन बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चलाई गई थी, जिसने देश में रेल परिवहन की नींव रखी।
16 अप्रैल 1853 को चली इस पहली पैसेंजर ट्रेन को भारतीय रेल का “जन्मदिन” भी कहा जा सकता है। यह यात्रा करीब 34 किलोमीटर लंबी थी और इस ट्रेन में कुल 14 डिब्बे लगाए गए थे। खास बात यह रही कि इस ट्रेन को खींचने के लिए तीन इंजन लगाए गए थे, जो उस समय की तकनीक के हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
इस ऐतिहासिक यात्रा में लगभग 400 यात्रियों ने सफर किया था। उस दौर में यह घटना केवल एक परिवहन सेवा की शुरुआत नहीं थी, बल्कि भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई।
समय के साथ भारतीय रेल ने लंबा सफर तय किया है। आज देश में हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इसके बावजूद 16 अप्रैल 1853 का दिन भारतीय रेल के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
भारतीय रेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह न केवल लोगों को जोड़ने का माध्यम बना, बल्कि व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई दिशा दी। इस प्रकार, 16 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के आधुनिक विकास की एक ऐतिहासिक शुरुआत का प्रतीक है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1853 - भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।
1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
1919 - अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
1945 - एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।
1964 - ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।
1976 - आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया।
1988 - उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए।
1988 - फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई।
1990 - बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
2002 - दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 - भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।
2008 - उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पांच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे।
2008 - लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
2020 - दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से अब तक संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई।
जन्म
1848 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
1889 - अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।
1913 - के. एच. आरा - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
1919 - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
1934 - राम नाईक, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
1940 - बनवारीलाल पुरोहित - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1961 - जारबोम गारलिन - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
1969 - एस. सौम्या - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
1978 - लारा दत्ता - भारतीय अभिनेत्री हैं।
1995 - सरिता मोर - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
निधन
1951 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
1961 - रणधीर सिंह - प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1966 - नंदलाल बोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार
2011 - ब्रिगेडियर भवानी सिंह, महावीर चक्र विजेता
महत्वपूर्ण अवसर
-रेल सप्ताह।
-फ़ायर सर्विस सप्ताह।
-भारतीय रेल परिवहन दिवस (1853)।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय