
(नोट- कोरिया को दक्षिण कोरिया किया गया है)
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला साप्ताहिक ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह इस शनिवार (18 अप्रैल) को आयोजित नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार यह निर्णय दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आगामी राजकीय दौरे के मद्देनज़र होने वाली औपचारिक स्वागत समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 19 से 21 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। उनके साथ प्रथम महिला किम हे क्युंग तथा मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
---------
हिन्दुस्थान समाचार