दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने लोगों दी राहत

17 Apr 2026 18:17:53
मौसम


नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को लगातार पिछले दो दिनों से गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने बड़ी राहत दी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यहां शाम को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलने के आसार हैं। 18 अप्रैल (शनिवार) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इसके अलावा, राजधानी के अधिकतर स्थानों का तापमान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की चेतावनी दी है। इस दिन हवाओं की गति भी 10 और 15 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। 19 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रहने जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुछ स्थानों का तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है।

मौसम अधिकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है लेकिन कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी है। हवाओं की रुख उत्तर-पश्चिम रहने और गति सुबह के समय 10 किमी, दोपहर में 15 किमी तथा शाम को 10 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं।

राजधानी के अलावा, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम वर्षा होने और 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इनमें अरूणाचल प्रदेश में 18-21 अप्रैल, असम और मेघालय में 19-20 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0