मप्र के श्योपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत, 26 लोग घायल

17 Apr 2026 00:01:53
मप्र के श्योपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी


श्योपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खितरपाल गांव में गुरुवार रात श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 26 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वीरपुर के घुघस गांव से गुर्जर समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पार्वती बड़ौदा में भात मांगने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम खितरपाल के पास ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में 26 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और थाना प्रभारी राजन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हादसे में चार महिलाओं की मौत हुई है। मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव सभी निवासी ग्राम घुघस के रूप में हुई है। घादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। चार लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज विजयपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घायलों की सूची

1. रामा पत्नी मुकेश गुर्जर – निवासी घूंघस, थाना बीरपुर

2. हेमा पत्नी विजय सिंह गुर्जर – निवासी घूंघस, थाना बीरपुर

3. माधवी पत्नी भूरा गुर्जर (उम्र 26 वर्ष) – निवासी घूंघस

4. गुड्डी पत्नी शंकर गुर्जर (उम्र 25 वर्ष) – निवासी घूंघस

5. अनीता पत्नी अजबा गुर्जर – निवासी घूंघस

6. कमलेश पत्नी रूपसिंह गुर्जर – निवासी घूंघस

7. सोनम पत्नी कुलदीप राव (उम्र 19 वर्ष) – निवासी घूंघस

8. ऊषा राव पत्नी सतीश राव (उम्र 32 वर्ष) – निवासी घूंघस

9. पूर्ति पुत्री प्रथ्वी राव (उम्र 13 वर्ष) – निवासी घूंघस

10. प्रथ्वी राव पुत्र छोटे राव (उम्र 45 वर्ष) – निवासी घूंघस

11. कृष्णा पत्नी पवन गुर्जर – निवासी घूंघस

12. कान्ता पत्नी दर्शन राव (उम्र 34 वर्ष) – निवासी घूंघस

13. आकाश गुर्जर पुत्र पवन गुर्जर – निवासी घूंघस

14. पूजा पत्नी भूरी गुर्जर (उम्र 17 वर्ष) – निवासी घूंघस

15. अनीता पत्नी करन सिंह गुर्जर (उम्र 42 वर्ष) – निवासी घूंघस

16. पूनम पत्नी अजबा गुर्जर – निवासी घूंघस

17. निवेश पत्नी हाकिम सिंह गुर्जर – निवासी घूंघस

18. गिरिजा राव पत्नी बनवारी राव – निवासी घूंघस

19. तारा राव पत्नी गोटे राव – निवासी घूंघस

20. देवराज पुत्र गोटे राव – निवासी घूंघस

21. शिवम पुत्र ऋषिकेश – निवासी घूंघस

22. गोलू पुत्र बरीसिंह गुर्जर – निवासी घूंघस

23. महादेवी पत्नी ऋषिकेश गुर्जर (उम्र 32 वर्ष) – निवासी घूंघस

24. सुनीता पत्नी बरीसिंह गुर्जर – निवासी घूंघस

25. शिवानी पुत्री बबलू राव (उम्र 08 वर्ष) – निवासी घूंघस

26. उर्मिला राव पत्नी सुनील राव (उम्र 34 वर्ष) – निवासी घूंघस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0