सिलीगुड़ी में राजस्थान के सीएम भजनलाल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

17 Apr 2026 16:02:53
भाजपा के समर्थन में रोड शो करते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को रोड शो किया।

इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली और माहौल में जबरदस्त उत्साह और जोश नजर आया। रोड शो के दौरान समर्थक पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते दिखे। इससे इलाके में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैंने बंगाल का जो माहौल देखा है, उससे मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि भाजपाइस बार बंगाल में सत्ता में आने वाली है। राज्य की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव से पहले इस तरह के बड़े रोड शो को भाजपा की ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Powered By Sangraha 9.0