दिल्ली के महिपालपुर में डाक अधीक्षक 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

18 Apr 2026 17:51:53
सीबीआई (लोगो)


नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के महिपालपुर में डाक विभाग के स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र (एएमपीसी) के अधीक्षक देशराज मीना को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ताओं से शाखा स्थानांतरण रोकने और अवकाश स्वीकृत करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी।

सीबीआई ने 17 अप्रैल को मामला दर्ज किया, जिमसें आरोप लगाया था आरोपी अधीक्षक ने शिकायतकर्ता का ट्रांसफर रोकने और छुट्टी मंजूर करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी ने कुल 20 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये बतौर पहली किस्त स्वीकार करने पर सहमति जताई।

सीबीआई ने इसके बाद उसी दिन जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को कुल रकम की पहली किस्त देने के लिए भेजा। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथों 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एजेंसी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0