प्रधानमंत्री मोदी ने पवन कल्याण का हाल जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

19 Apr 2026 11:47:53
पंतप्रधान नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पवन कल्याण अत्यंत साहसी हैं और उन्हें विश्वास है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि उन्होंने पवन कल्याण से बात कर उनका हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सर्जरी करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। जनसेना पार्टी के अनुसार, शुक्रवार को एक आधिकारिक बैठक के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच और एमआरआई स्कैन के बाद उनका ऑपरेशन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0