
कोलंबो/ नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कोलंबो में आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में उपराष्ट्रपति ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरान, उपराष्ट्रपति ने उत्तरी रेलवे लाइन पर रेल सेवाओं की बहाली और तीन नए बेली पुलों के निर्माण की घोषणा की, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क बहाल करने में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके अलावा, भारतीय आवास परियोजना (चरण-3) के तहत निर्मित 4000 आवास इकाइयों के अंतिम समूह को वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को सौंपा। भारत सरकार ने अब तक श्रीलंका में तमिल समुदाय को 50 हजार घर उपलब्ध कराए हैं और भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण के तहत अतिरिक्त 10 हजार घर वितरित किए जाएंगे।
भारत सरकार ने ओसीआई कार्ड के लिए पात्रता मानदंडों का विस्तार किया है। अब श्रीलंका में रह रहे पांचवीं और छठी पीढ़ी के भारतीय मूल के तमिल भी ओसीआई कार्ड प्राप्त करने के पात्र होंगे।
उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापारिक रिश्तों में विस्तार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। दोनों पक्षों ने भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उपराष्ट्रपति ने श्रीलंकाई तमिल दलों और भारतीय मूल के तमिल दलों के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक के दौरान श्रीलंकाई नेताओं ने चक्रवात 'दित्वाह' के बाद भारत द्वारा दिए गए 45 करोड़ डॉलर के पुनर्वास और राहत पैकेज के लिए आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी