नेपाल प्रतिनिधि सभा में स्पीकर के लिए आरएसपी के डोल प्रसाद अर्याल का नाम प्रस्तावित

02 Apr 2026 17:57:53
नेपाल के नए स्पीकर के लिए प्रस्तावित डीपी अर्याल


काठमांडू, 02 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल प्रतिनिधि सभा में स्पीकर पद के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएपी) के डोल प्रसाद (डीपी) अर्याल का नाम प्रस्तावित किया गया है। चूंकि प्रतिनिधि सभा में आरएसपी का दो तिहाई बहुमत है, इसलिए उनका स्पीकर पद के लिए चुना जाना तय है।

आरएसपी संसदीय दल की गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने अर्याल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब शुक्रवार को डीपी अर्याल स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे और शनिवार को उनका औपचारिक निर्वाचन होगा।हालांकि, स्पीकर पद पर नामांकन से पहले उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देना होगा।

अर्याल इस समय आरएसपी के उपाध्यक्ष हैं और पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने के बेहद करीबी बताए जाते हैं। लामिछाने की अनुपस्थिति में और उनके महीनो तक जेल में रहने के दौरान अर्याल ही पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे। इससे पहले आरएसपी दो बार ओली की सरकार के हुई थी और दोनों हो बार अर्याल को महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0