
—ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल पांच-पांच भार वर्ग में हुई प्रतियोगिता
वाराणसी, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी बेलवरिया में आयोजित तीन दिवसीय अंडर 20 जूनियर पुरुष, महिला कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल पांच-पांच भार वर्ग में प्रतियोगिता हुईं।
प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन 60 किलो में चितरान्शु आगरा प्रथम स्थान, आकाश यादव जौनपुर दूसरा स्थान, वीर सेन गोंडा तीसरा स्थान, दुर्गेश आजमगढ़ तीसरा स्थान, 72 किलो में विशाल खोखर बागपत प्रथम स्थान, महेश यादव चंदौली दूसरा स्थान, अर्जुन हापुड़ तीसरा स्थान, पवन कुमार स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में फ्रीस्टाइल कुश्ती 79 किलो भार वर्ग में सौरभ यादव जौनपुर प्रथम स्थान, सौरव यादव वाराणसी दूसरा स्थान, विशाल गाजियाबाद तीसरा स्थान, आयांश बिजनौर तीसरा स्थान, 92 किलो में अनुज गौतम अलीगढ़ प्रथम स्थान, जितेंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर दूसरा स्थान, प्रिंस गौतम बुद्ध नगर और दीपक यादव मऊ को तीसरा स्थान मिला।
इसी क्रम में 125 किलो में लक्ष्य वाराणसी प्रथम स्थान, अंकित यादव चंदौली दूसरा स्थान, संदेश बागपत तीसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वाराणसी कुश्ती संघ गोरख यादव ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष, वाराणसी कुश्ती संघ राजीव सिंह रानू,महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। प्रतियोगिता के आयोजक राजीव सिंह रानू ने बताया कि तीसरे स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हमारा उद्देश्य यही है कि बनारस के पहलवानों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिले। इससे बनारस व आसपास के जिलों को नए पहलवानों को ऊर्जा प्राप्त होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी