प्रयागराज के 28 शतरंज खिलाड़ी करेंगे प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व, सीतापुर में आजमाएंगे भाग्य

20 Apr 2026 19:00:53
सम्मानित करते विजय उपाध्याय


-शहर पश्चिमी से भी निकले चैम्पियन, सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में हुई जिला चयन प्रतियोगिता

प्रयागराज, 20 अप्रैल (हि.स)। जिला शतरंज संघ प्रयागराज की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में आयोजित जिला शतरंज चयन प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-7 से अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 100 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कड़े मुकाबलों के बाद 28 खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

चयनित खिलाड़ी 22 अप्रैल से सीतापुर जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तर प्रदेश चेस प्रतियोगिता में प्रयागराज जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रमुख विजय उपाध्याय ने विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, “अंडर-7 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से प्रयागराज का नाम रोशन किया है। मुझे गर्व है कि जिले से 28 बच्चों का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ है।“

कार्यक्रम में समाजसेवी अविचल द्विवेदी ने कहा कि अब शहर पश्चिमी क्षेत्र से भी खेल जगत में प्रयागराज गौरवान्वित हो रहा है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं खेलों को बढ़ावा देने की नीति का परिणाम है कि शहर पश्चिमी भी नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश सिंह ने एवं संचालन एन.डी. सिंह ने किया।

-चयनित विजेताओं की सूची- आयु 7 वर्षः बालिका-अनिका सिंह प्रथम, आर्य इमरान द्वितीय, बालक-सात्विक सिंह प्रथम, क्रीसॉन्ग शर्मा द्वितीय- आयु 9 वर्षः बालिका-श्रीवाली प्रथम, आरोही अश्वनी राय द्वितीय, बालक-हर्षिर सिद्दीकी प्रथम, यशवीर रोतैल द्वितीय - आयु 11 वर्षः बालिका-अनुप्रिया यादव प्रथम, संस्कृति यादव द्वितीय, बालक- परीक्षित यादव प्रथम, आर्यश शुक्ला द्वितीय- आयु 15 वर्षः बालक-याकूब हुसैन प्रथम, जस आनंद, सात्विक आनंद, कार्तिकेय श्रीवास्तव- आयु 17 वर्षः बालिका-अनुप्रिया यादव प्रथम, ओशिका द्वितीय, बालक-अमितयुश नंदन प्रथम, जय कांत तिवारी- आयु 19 वर्षः बालिका-प्रिया यादव प्रथम, अनिषिका शर्मा द्वितीय, बालक- यादवेंद्र प्रथम, सर्वाज्ञ त्रिपाठी द्वितीय रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीराम द्विवेदी, समाजसेवी अविचल द्विवेदी, दिनेश तिवारी, गौरव गर्ग, एस.एस. यादव, हर्षित श्रीवास्तव, प्रिया यादव, रईसउद्दीन खान, श्वेता श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही और सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0